जिलाधिकारी ने की गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की समीक्षा

Voice Of News 24

09 Feb 2024 01:26AM

बलरामपुर

बलरामपुर में डीएम अरविंद सिंह द्वारा जिले में संचालित तीनों चीनी मिल के महा प्रबंधकों के साथ बैठक कर वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ना आपूर्ति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में डीएम ने चीनी मिल के प्रबंधकों एवं महाप्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि गन्ना किसानों को चीनी मिल द्वारा सभी सुविधाएं ससमय और पारदर्शी रूप से मिलें।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर गुरुवार को चीनी मिल महाप्रबंधकों के साथ बैठक किया। बैठक करते हुए डीएम श्री सिंह ने कहा कि चीनी मिल गन्ना ढुलाई में प्रयोग होने वाले बड़े ट्रैक्टर टालों पर रोक लगाये। गन्ना किसानों को चीनी मिल सभी सुविधाएं ससमय एवं पारदर्शी रूप से दे। ईटई मैदा चीनी मिल भुगतान की स्थिति में सुधार लाते हुए 7% गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर भुगतान की स्थिति नहीं सुधरी तो कार्रवाई की जाएगी। सभी महाप्रबंधक गन्ना धुलाई के लिए छोटे ट्रैक्टर एवं ट्राली का प्रयोग करें जिससे यातायात बाधित न हो एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को काम किया जा सके। कहा कि बलरामपुर एवं तुलसीपुर ने पराई सत्र में 14 दिनों के अंदर का सत प्रतिशत भुगतान गणना किसने को कर दिया है। बैठक में एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार, जिला गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिलों के महाप्रबंधक उपस्थित रहे।