मेडिकल कालेज के शैक्षणिक ब्लाक, प्रशासनिक भवन, प्रोफेसर्स, चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ के लिए जमीन तय आवासीय भवन

Voice Of News 24

09 Feb 2024 01:12 AM

मेडिकल कालेज के शैक्षणिक ब्लाक, प्रशासनिक भवन, प्रोफेसर्स, चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ के आवासीय भवन के लिए जमीन तय हो गई है। इसमें आ रही बाधा को दूर कर हाईवे के पास सबसे उपयुक्त 10.3590 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया गया है।

बलरामपुर वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए बहुप्रतीक्षित मेडिकल कालेज के शैक्षणिक ब्लाक, प्रशासनिक भवन, प्रोफेसर्स, चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ के ठहरने के लिए आवासीय भवन के लिए जमीन की उपल्बधता में आ रही अड़चनें दूर हो गई हैं।इसके लिए हाईवे के पास सबसे उपयुक्त 10.3590 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर ली गई है।गुरूवार को डीएम अरविन्द सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उतरौला हाईवे पर मेडिकल कालेज के लिए प्रशासनिक भवन, प्रोफेर्स, डाक्टर एवं नर्सेस के ठहरने के लिए आवासीय भवन के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

बताते चलें कि वर्ष 2017-18 से मेडिकल के प्रशासनिक भवन, प्रोफेर्स, डाक्टर्स एवं नर्सेस के ठहरने के लिए आवासीय भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकित करने के कार्यवाही चल रही थी जिसे गति देते हुए भूमि के चिन्हांकन में शासन एवं मानक में आ रही दिक्कतों के निदान के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा विगत दो महीने में व्यक्तिगत प्रयास किये गये। डीएम द्वारा दिक्कतों को हर स्तर पर दूर करने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने भूमि की उपलब्धता में आ रही कठिनाइयों को दूर कराते हुए उतरौला हाईवे के पास ही और उपयुक्त 10.3590 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है।

डीएम ने बताया कि मेडिकल कालेज के आवासीय भवन के निर्माण पर खर्च अनुमानित धनराशि 14.36 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही राज्य विश्व विद्यालय की तरह ही दो माह के अंदर अधिग्रहण संबंधी सभी कार्रवाई पूरी करा ली जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.