यूपी में जानलेवा ठंडी ,घने कोहरे के बीच चल रहीं ठंडी हवाएं

Voice Of News 24

09 Jan 2024 11:02Am

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंडी का कहर जारी है. सोमवार को कई जगहों पर हुई बारिश ने गलन को और बढ़ा दिया है. ठंड इतनी ज्यादा है कि लोगों को घरों में हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 9 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है. ऐसे में अगले दो दिनों में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है, पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कई जगहों पर आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. हालांकि इसके बाद 10 जनवरी से 14 जनवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा.

इन ज़िलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, फ़तेहपुर, बाँदा, लखनऊ, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, इलाहाबाद, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, वाराणसी और चंदौली में एक या दो जगहों पर बारिश का अनुमान हैं, जबकि आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर और कानपुर में कई जगहों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश की चेतावनी दी गई है.


इन इलाक़ों में छाया रहेगा कोहरा

यूपी में आज भी बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, बदायूँ, भीमनगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, आज़मगढ़, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, वाराणसी और चंदौली में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहेगा, जबकि सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में घने से घना कोहरा छाया रहने की चेतावनी है.

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]