जरा-सा भी नही थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला, सोनौली बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर का जोरदार टक्कर,तीन घायलों का चल रहा ईलाज

Voice Of News 24

25 Dec 2023 00:06 AM

सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली मोड पर एक ट्रेलर और ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली के आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज नौतनवा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

महराजगंज,सोनौली

आज रविवार को नौतनवा की तरफ से ईट से लदी आ रही ट्रैक्टर-ट्राली और सोनौली की तरफ से जा रहे एक ट्रेलर का सोनौली कोतवाली के पुराने मार्ग के मोड़ पर भिड़ंत हो गया।दुर्घटना के बाद तीन व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही सोनौली कोतवाल मौके पर पुलिसमय पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस द्वारा उन्हें उपचार के लिए नौतनवा भेजकर आवश्यक कार्रवाई में लगे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.