शुभमन गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ,ताज़ा वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने शुभमन गिल ,सिराज गेंदबाजी में अव्वल

Voice Of News 24

08 Nov 2023 22:22PM

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. दाएं हाथ का ये ओपनर अपने करियर में पहली बार बल्लेबाजों की रैंकिंग में अर्श तक पहुंचा है. बाबर आजम लंबे समय से नंबर 1 रैंकिंग पर काबिज थे लेकिन अब उनकी बादशाहत शुभमन गिल ने खत्म कर दी है.

बाबर आजम की जिस बादशाहत पर पाकिस्तान को घमंड था उसे अब टीम इंडिया के 24 साल के बल्लेबाज ने तोड़ दिया है. बात हो रही है शुभमन गिल जिन्होंने आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप पोजिशन पर कब्जा कर लिया है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक शुभमन गिल दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने बाबर आजम को पछाड़ दिया है. शुभमन गिल 830 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर 1 पोजिशन पर हैं. वहीं बाबर आजम 824 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर लुढ़क गए हैं. क्विंटन डिकॉक तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं.

शुभमन गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड

गिल ने इस मामले में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। बता दें कि 25 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि शुभमन गिल ने 24 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

नंबर एक गेंदबाज बने सिराज

गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज भी टॉप पर पहुंच गए हैं। पिछले हफ्ते जारी रैंकिंग में पाकिस्तान गेंदबाज शाहीन अफरीदी टॉप पर थे। सिराज ने पिछले हफ्ते की रैंकिंग के बाद खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 विकेट और श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट लिए थे। सिराज को दो स्थान का फायदा मिला है। पिछले हफ्ते जारी रैंकिंग में वे तीसरे स्थान पर थे।

सिराज के अलावा ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की ओर से कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी टॉप टेन में अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं। कुलदीप यादव को तीन स्थान का फायदा हुआ। वे सातवें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गए। जबकि जसप्रीत बुमराह आठवें और मोहम्मद शमी 10वें स्थान पर हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.