Voice Of News 24
29 Oct 2023 10:05AM
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया आज अपना छठा मुकाबला खेलेगी. इस मुकाबले में उसका सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया जहां अपने सभी पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं, इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में पांच में से चार मैच गंवा चुकी है. वह सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर है. उसके लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला है.इंग्लैंड की टीम में आज मार्क वूड की जगह गुस एटकिन्सन को जगह मिल सकती है. वहीं, मोईन अली के बदले हैरी ब्रूक प्लेइंग-11 में नजर आ सकते हैं. वैसे, इंग्लिश टीम में इस वर्ल्ड कप में जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन का परफॉर्मेंस भी खराब रहा है लेकिन भारत के खिलाफ मैच में इंग्लैंड टीम मैनजमेंट इन दो IPL सितारों को बाहर नहीं करना चाहेगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 106 वनडे मुकाबले हुए हैं. इसमें भारत ने 57 मैच और इंग्लैंड ने 44 मुकाबले जीते हैं. दो मुकाबले टाई हुए हैं और तीन मैचों के नतीजे नहीं आए थे. विश्वकप की बात करें तो पहली बार साल 1975 में आमने-सामने थे.
भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले गए हैं.
इनमें से 4 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, 3 मैच भारत ने जीते हैं, और एक मैच टाई रहा था.
2003 के बाद से भारत ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को नहीं हराया है. 2011 के वर्ल्ड कप में मैच टाई रहा था.
2019 में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी, उस सीज़न में भारत को 31 रन से हार मिली थी.
भारत-इंग्लैंड वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है. धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 48 मुकाबलों की 44 पारियों में कुल 1546 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 46.84 और स्ट्राइक रेट 87.94 रहा है
विराट कोहली के पास सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
जिस तरह शानदर खेल देखा रहे विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में अभी तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है. उनके पास लखनऊ में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गुस एटकिन्सन, आदिल रशिद.
टीम इंडिया में बदलाव की संभावना नहीं
टीम इंडिया ने वैसे तो इस वर्ल्ड कप के हर मुकाबले में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किया है. लेकिन इस मैच में वह उसी टीम के साथ उतरेगी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ नजर आई थी. यानी शार्दुल ठाकर की जगह मोहम्मद शमी ही खेलते नजर आ सकते हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.























