World cup 2023 :नीदरलैंड्स ने शानदार खेल देखते हुए बांग्लादेश को 87 रनों से हराया

Voice Of News 24

29 Oct 2023 09:15 AM

नीदरलैंड्स ने विश्व कप 2023 के 28वें मैच में बांग्लादेश को 87 रनों से हरा दिया. बांग्लादेश क्रिकेट टीम को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.

विश्व कप 2023 के 28वें मैच नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स के लिए कप्तान एडवर्ड्स ने अहम पारी खेली. उन्होंने 89 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए. इस दौरान 6 चौके लगाए. ओपनर विक्रमजीत सिंह 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं मैक्स ओडोड खाता तक नहीं खोल सके. बारेसी ने 41 गेंदों में 41 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके लगाए. एंगलब्रेट ने 61 गेंदों में 35 रन बनाए. वान बीक 16 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया. आर्यन दत्त 9 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह नीदरलैंड्स ने 50 ओवरों में ऑल आउट होने तक 229 रन बनाए.

बांग्लादेश निराशा जनक प्रदर्शन रहा

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और इसके बाद भी टीम संभल नहीं सकी. ओपनर लिटन दास महज 3 रन बनाकर चलते बने. तंजीद हसन 16 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. मेहदी हसन मिराज ने कुछ रन जोड़ने की कोशिश की. लेकिन वे भी 35 रन बनाकर आउट हो गए. नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने कहीं भी विरोधी टीम के लिए मौका नहीं छोड़ा. कप्तान शाकिब अल हसन को 5 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. मुशफिकुर रहीम 1 रन बनाकर आउट हुए. मेहदी हसन 17 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 38गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया. अंत में मुस्तफिजुर रहमान ने 35 गेंदों में 20 रन बनाए. तस्कीन अहमद ने 11 रन बनाए. इस तरह पूरी टीम 42.2 ओवरों में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

बड़े टूर्नामेंट्स में नीदरलैंड्स को हल्के में लेना बड़ी भूल

आंकड़े बताते हैं कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में नीदरलैंड्स को हल्के में लेना बड़ी टीमों के लिए भारी भूल साबित हो सकती है. वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ 12 नवंबर को मैदान पर उतरेगी. भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला बैंगलोर में खेला जाना है. भारतीय टीम नीदरलैंड्स को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी.

नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को हरा दिया है. दरअसल, ऐसा माना जा रहा था कि नीदरलैंड्स के लिए बांग्लादेश को हराना आसान नहीं होगा. शाकिब अल हसन की टीम रैंकिंग्स में नीदरलैंड्स से बेहतर है. इसके अलावा बांग्लादेश का नीदरलैंड्स के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है. इससे पहले नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी. पिछले साल नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 13 रनों से हरा दिया था.