Voice Of News 24
27 Oct 2023
बृजमनगंज
महराजगंज के बृजमनगंज थाने क्षेत्र कि घटना बृजमनगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामअधीन प्रसाद की गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शुक्रवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो थाने के सिपाहियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया,लेकिन न खुलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वह विस्तर पर ही अचेत मिले। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार तैनात उपनिरीक्षक रामअधीन प्रसाद रात में भोजन के बाद कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक उनका कमरा नहीं खुला तो थाने के सिपाहियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन न खुलने पर अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वह विस्तर पर ही अचेत मिले।

मृतक सिपाही की 10 पूर्व दिन ही हुआ था पदोन्नति

मृतक दारोगा का फाइल फोटो
देवरिया जिले के बरहज कस्बा के मूल निवासी रामअधीन 1990 बैच के सिपाही थे। पदोन्नति के बाद राम अधीन प्रसाद मुख्य आरक्षी बन चुके थे। अभी 10 दिन पूर्व ही पदोन्नति पाकर उपनिरीक्षक बने थे। बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि स्वजन को सूचना दे दी गई है। शेष अन्य कार्रवाई की जा रही है।























