भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया,कोहली अपने 49 शतक से 5 रन शतक से चूके,भारत ने कीवियों पर 20 साल बाद जीत हासिल की

Voice Of News 24 

23 Oct 2023 12:40PM

भारत ने न्यूजीलैंड को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया.टीम इंडिया की शानदार जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही.धर्मशाला मे खेले गये विश्व कप के 21 मुकाबले मे भारत ने शानदार जीत का सिलसिला जारी रखा.भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 5वीं जीत हासिल की। टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में कीवियों पर 20 साल बाद जीत हासिल की है। इससे पहले, 2003 में सेंचुरियन के मैदान पर कीवियों को 7 विकेट से हराया था।

धर्मशाला के मैदान पर रविवार को भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 273 रन पर ऑलआउट हो गई। 274 का टारगेट भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 104 बॉल पर 95 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। शमी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

 कोहली अपने 49 शतक से 5 रन शतक से चूके,गये

विराट कोहली भारत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन बनाए. कोहली ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. कोहली शतक भले ही नहीं लगा सका. लेकिन वे भारत को जीत के बेहद करीब ले गए. इससे पहले रोहित शर्मा ने 46 रन बनाए थे. रोहित ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे.

भारत की जीत के साथ ही सेमीफाइनल का रास्ता साफ –

टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में अभी तक 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. उसके पास 10 पॉइंट्स हैं. इस जीत के साथ ही भारत का सेमीफाइनल के लिए रास्ता साफ हो गया है. टीम इंडिया को अब चार मैच खेलने है. लेकिन उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय है. न्यूजीलैंड की बात करें तो उसने पांच मैच खेले हैं और चार जीते हैं. उसके पास 8 पॉइंट्स हैं

यह भारत की 20 साल बाद न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ जीत थी. इस जीत के साथ ही भारत का सेमीफ़ाइनल में पहुंचना तय हो गया

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.