समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मिनी बस की कंटेनर ट्रक से भिड़ंत, 12 लोगों की मौत, कई घायल,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Voice Of News 24

15 Oct 2023 17:39PM

महाराष्ट्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना हुई है जिसमे जानकारी के अनुसार इस घटना मे 12 लोगों मौत हो गई है। एक बस के कंटेनर से टकराने से 12 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले मे समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी। जिसमे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी तथा 23 अन्य घायल हो गए । यह स्थान मुबई से करीब 350 किलो मीटर दूर है

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने की घटना से वह व्यथित हैं। राष्ट्रपति ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1713423140410495156?s=20

हादसे की जानकारी मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही, पीएम ने पीड़ितों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है।

https://x.com/PMOIndia/status/1713402104151482806?s=20

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में आधी रात के बाद हुआ। यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर और राजधानी मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने जांबरगांव टोल प्लाजा के पास खड़े एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी

https://x.com/AHindinews/status/1713434790215790966?s=20

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.