दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में भूकंप के तेज झटके

Voice Of News 24

15 Oct 2023 17:09 PM

दिल्ली-NCR में रविवार दोपहर करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद रहा। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की कंपन को एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी महसूस किए गए।

https://x.com/ANI/status/1713505378192003549?s=20

नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 थी. भूकंप दोपहर 4 बजकर 8 मिनट पर आया. इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी, और इसका केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद था.

https://x.com/NCS_Earthquake/status/1713507718752047248?s=20