Voice Of News 24

12 Oct 2023 10:31AM
इसराइल और चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत ने ऑपरेशन अजय का एलान किया है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ”इसराइल से भारत आने के इच्छुक नागरिकों के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च किया जा रहा हैं. स्पेशल चार्टर फ्लाइट और अन्य तरह की व्यवस्था की जा रही है. विदेशों में रहे रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्धहैं.”
https://x.com/DrSJaishankar/status/1712146553454862463?s=20
विदेश मंत्री के ट्वीट के बाद इसराइल में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि 12 अक्टूबर की उड़ान के लिए नागरिकों को रजिस्ट्रेशन का ईमेल किया गया है.













