क्या यही है साहब! UP में योगीराज,बेहरहमी से हुईं हत्या में बुलडोजर,जेल या फिर कैसे होगा अपराधियों का इलाज?

Voice Of News 24

04 Oct 2023 8:52Am

देवरिया जिले मे बीते सोमवार की नरसंहार घटना ने पूरे प्रदेश को हिला झकझोर कर रख दिया, जिसमें एक ही परिवार के पाँच लोंगो को जमीनी रंजिस को लेकर मौत के घाट उतार दिया गया है,जानिए ताजा अपडेट….

ग्राउंड जीरो से जानिए हत्याकांड की जमीं से ताजा अपडेट हमारे विशेष संवाददाता अरुन पटेल की खास रिपोर्ट के साथ

देवरिया

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 2 अक्टूबर यानी कि महात्मा गांधी जयंती के दिन जहाँ पूरा देश उनकी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान और अहिंसा का प्रतीक के रुप में उन्हें याद किया।तो वहीं देवरिया जिले में 2 अक्टूबर की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। एक युवक घायल है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर मौके पर कमिश्नर गोरखपुर के अलावा डीएम और एसपी पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।

कुछ यूँ था पूरा हत्याकांड का खौफनाक मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा। उसके बाद प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उस दौरान सत्य प्रकाश दुबे व अन्य ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी। हालांकि गांव के लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन जो होना था हो चुका था।
घटना की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई तो दूसरे टोले से ललकारते हुए प्रेमचंद यादव के घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग घर में दरवाजा बंद कर छुप गए थे लेकिन आक्रोशित लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में सभी की बारी-बारी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल थे। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे तथा उनकी पत्नी किरण दुबे एवं पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे शामिल हैं। इस दौरान प्रकाश दुबे के पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गए जिनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ईलाज चल रहा है।

हत्याकांड में नया मोड़, मृतक सत्य प्रकाश दूबे के बहनोई ने किया चौकाने वाला खुलासा

मृतक दुबे परिवार के दामाद सुधाकर ने इस मामले में नई जानकारी मीडिया के सामने दी है, उन्होंने बताया कि प्रेम यादव ने छोटे साले साधु दुबे को बंधक बनाकर फर्जी तरीके से 2014 में बैनामा करा लिया था तभी से साधु दुबे का कही पता नही चल रहा था जिसको लेकर मृतक दुबे परिवार को काफी खेद था। फर्जी बैनामा को प्रशासन निरस्त करे और बच्चों की सुरक्षा के साथ नौकरी औऱ आर्थिक सहयोग की मांग की है।

एक ही रात में जली परिवार के पाँच लोगों की चिता,पूरे देवरिया का कांप उठा कलेजा

घटना की रात प्रशासन की मुस्तैदी में मृतक दुबे परिवार के पाँच लोगों की चिताएं जलाई गई जिसको देखकर हर किसी का कलेजा दहल गया।सभी का एक रात और एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

घर और जमीन की पैमाइश,प्रशासन के चेहरे से हटा घूंघट,खलिहान के जमीन में बना है प्रेमचंद का आशियाना,कब चलेगा बुलडोजर?

मृतक प्रेम यादव के मकान की पैमाइश दो महीने पहले राजस्व और प्रशासन की टीम ने किया था जिसमें यह पाया गया था कि उसका घर वैधानिक नही है और जबरन सरकारी जमीन पर इसका कब्जा है।अब लगता है यह घटना में प्रेम की जान चली गया लेकिन उसके परिवार के सिर से भी छत छीन लेगी।कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का सख्त तेवर जल्द ही बुलडोजर के साथ अवैध निर्माण को धरासायी कर देगा।

हत्या में शामिल 16 हत्यारों का पुलिस हिरासत से पहला वीडियो आया सामने,देखिए हुलिया

उत्तर प्रदेश के ADG ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मौके पर जायजा लेने योगी के कड़े निर्देश के बाद लखनऊ से रवाना हुए और सोमवार की शाम को घटना स्थल पर पहुँचे, प्रशान्त कुमार ने बताया कि अबतक 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 2 PAC कंपनियां तैनात कर दी गई हैं।

जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा दुबे परिवार का बेटा अनमोल, BRD पहुँचे CM योगी ने जाना हाल

हत्याकांड में हत्यारों के चंगुल से किसी तरह बच गया अनमोल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा ईलाज,कल सुबह BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुबे परिवार का मासूम बेटा अनमोल का हाल जाना।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.