पाकिस्तान को हरा कर भारत ने स्क्वैश में जीता गोल्ड,एशियन गेम्स

Voice Of News 24

30 Sep 2023 17:41PM

 

भारत ने एशियाई खेलों मे पाकिस्तान को 2 -1 से हराकर पुरुषों की स्कॉश टीम स्पर्धा मे स्वर्ण पदक अपने नाम किया । सौरब घोषाल महेश मनगावकर और अभय सिंह की टीम ने रोमांचक मैच मे पाकिस्तान को हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया ।

शनिवार को खेले गए इस स्पर्धा के फ़ाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ जिसमें भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 से जीत हासिल की.

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय टीम की तरफ़ से इस जीत के हीरो रहे चेन्नई के अभय सिंह, जिन्होंने निर्णायक और कड़े मुक़ाबले में पाकिस्तान के नूर ज़मान को 3-2 से हराया.

25 वर्षीय अभय सिंह ने दो गोल्ड मेडल पॉइंट बचाए और साथ ही भारत को जीत दिलाई.

https://x.com/ddsportschannel/status/1708066302550839717?s=20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्क्वैश टीम को गोल्ड जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “यह प्रयास से कई युवा एथलीट को खेल के चयन करने और उसमें कामयाब होने की प्रेरणा मिलेगी.”

https://x.com/narendramodi/status/1708082819212456189?s=20