गांव के पोखरे में दो सगी बहनों की डूबने से हुई माैत

दो सगी बहनों की गांव के पोखरे में डूबने से हुई माैत

Voice Of News 24

03 Sep 2023 16:08PM

महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के रुधौली भावचक गांव के पोखरे मे डूबने से दो बहनों की मौत हो गई।पोखरे के किनारे टहलने के दौरान फिसल कर दोनाें बहनें पोखरे में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब छह बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के भावचक गांव के पोखरे के पास दो बहनें रीता (18) और पुष्पा (30) टहलने गईं थीं। किनारे पर टहलने के दौरान पुष्पा फिसलकर पोखरे में गिर गई। बहन को पोखरे में गिरता देखकर रीता ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पोखरे में गिर गईं। दोनों तैरना नहीं जानती थी। इसके बाद दोनों गहरे पानी में चली गईं। पोखरा गांव के बाहर होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला और दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दो सगी बहनों की मौत पर हर कोई गमगीन दिखा। कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.