Voice of news 24
26 Aug 2023 01:14PM
कभी जो जनता में लोकप्रियता से करता था राज, दो दशक बाद टूटेंगी बँधी हुई बेड़ियां,एक झलक को बेताब हैं मणि के दीवाने,
उत्तर प्रदेश की राजनीतिक सियासत में पल में प्रलय लाने वाले नेता और पूर्व मंत्री के साथ ही साथ विधायक रहे अमरमणि त्रिपाठी की कहानी बड़े बुजुर्ग अपने बच्चो को सुनाते थे।लेकिन वो कहानी अब सच बनकर सामने आ गई और दो दशक से उम्रकैद की सजा काट रहे मणि दंपति पूरी तरह से रिहा हो चुके हैं।

मधुमिता हत्याकांड के में दोषी करार दिए हैं नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक और मंत्री रहे कद्दावर नेता अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि को प्रदेश की राज्यपाल द्वारा अच्छे आचरण के चलते आज रिहा कर दिया गया है।रिहाई में 25-25 लाख के मुचलके के बाद चार लोगों को जमानतदार बनाया गया है।गोरखपुर बिछियां जेल और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से लेकर उनके विधानसभा आवास तक चाहने वालो से लेकर मीडियाकर्मियों का तांता आज सुबह से लगा रहा।गोरखपुर के जेलर और पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभी उनकी तबियत ठीक न होने के वजह से आज उन्हें घर नही ले जाया जाएगा।उनके स्वस्थ होते ही मणि दंपति घर को प्रस्थान करेंगे।


















