जमीनी हकीकत से इतर, सुविधाओं के अभाव में पंचायत भवन बना है शो पीस।

Voice of news 24

07 Jul 2023 18:1

लोटन(सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थ नगर जिले के लोटन ब्लाक के ग्राम पंचायत परसौना में काफी दिनों से अधूरा पंचायत भवन का निर्माण हुआ है। जिसमें अभी तक फर्श, दरवाजा, कुर्सी मेज, कंप्यूटर, लाइटिंग तथा कोई भी उपकरण नही लगा है। जिम्मेदार और अधिकारी उदासीन है। गांव के ग्रामीणों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिम्मेदारों की निष्क्रियता से आज तक यह पंचायत भवन परिपूर्ण नही हो पाया है, जिससे हम सभी गांव वाले जरूरी दस्तावेज जैसे कि आय,जाति, अधिवास, परिवार रजिस्टर आदि बनवाने केलिए कोसों दूर जाना पड़ता है,और महंगे दाम देना पड़ता है। जिससे रोज हम सभी का आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण होता है।इस प्रकार से यहां के जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी सरकार की जन कल्याणकारी सुविधाओं तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं। अगर समय रहते जिम्मेदार इसका संज्ञान नही लिये तो हम सभी ग्रामवासी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।