मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 15 की मौत और 25 घायल

Voice of news 24

09May 2023 12:?23Pm

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गये।.

खरगोन के बेजापुर से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे बोराड़ नदी में गिर गई।
खरगोन के बेजापुर से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे बोराड़ नदी में गिर गई।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई। मंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 लोग घायल हो गए

जानकारी के अनुसार  SDM ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के डोंगरगांव के समीप हुआ। फिलहाल बस चालक का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया था, तभी बस अनियंत्रित हो गई।