महाराजगंज सड़क हादसे मे वाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल ,परिवार मे मचा कोहराम

Voice of news 24

08 May 2023 22:38PM

बृजमनगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा जंगल में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गया,जिसमें भरवल पीपीगंज निवासी राम चिन्ह यादव पुत्र हंस राज यादव की मौत हो गई जबकि पुत्र राज कमल यादव घायल हो गया।राम चिन्ह यादव अपने पुत्र के साथ नई बाइक लेकर फरेंदा क्षेत्र में स्थित आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर पर पूजन कराने गया था,बाइक का पूजन करा कर वापस लौटते समय लेहड़ा जंगल में समय माता के स्थान के पास बाइक अनियंत्रित हो गया जिससे बाइक चालक राम चिन्ह यादव बाइक लेकर गढ्ढे में गिर गए,

बाइक पर सवार पुत्र राज कमल यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से अपने पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा लाया जहा पर डॉक्टरों ने राम चिन्ह यादव को मृत घोषित कर दिया,सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा पहुंचे परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी फरेंदा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.