जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला जानिए क्यों?

Voice of news 24

08 May 2023 17:32PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के दनियापार ग्राम सभा के शनिवार शाम की घटना जहां दो भाईयो की जमीन बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था बटवारे से नाखुश छोटे भाई फुलचन्द यादव ने अपने बेटो के साथ मिलकर बड़े भाई ब्रह्मानन्द यादव 55 को लाठी सरिया कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई को गंभीर रुप से घायल कर दिया ग्रामीणों की मदत से सीएचसी खेसरहा लाया गया जहां से डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख यहां से भी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया ‘ लेकिन रास्ते मे उनकी मौत हो गई

 

एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में फूलचंद यादव व उसके दो पुत्र अमरजीत, सर्वजीत और पड़ोसी सूरज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार लाठी, सरिया व कुल्हाड़ी बरामद की गई है। पहले दर्ज हत्या के प्रयास मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

जानिए क्यों?

जानकारी के मुताबिक, खेसरहा थाना क्षेत्र के दनियापार गांव में सगे भाइयों ब्रह्मानंद यादव और फूलचंद यादव में भूमि बंटवारे के लिए विवाद चल रहा था। शनिवार को दिन में गांव के लोगों ने दोनों के बीच जमीन का बंटवारा करा दिया था। पंचायत के फैसले से फूलचंद असंतुष्ट था।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.