परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासम्मेलन का विशाल आयोजन,हजारों की संख्या मे जुटे समाज के लोग

Voice of news 24

22Apr2023 22:58PM

फरेंदा

आज अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जी के जयंती पर फरेंदा के बिष्णु मंदिर तिराहे पर बहुत ही विशाल ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोगों का जमावड़ा लगा।इस अवसर पर बनारस तथा उज्जैन के ब्राह्मण विद्वान तथा कलाकारों ने भोलेशंकर तथा राधाकृष्ण नृत्य की प्रस्तुति दी और।

इसके बाद फरेंदा विष्णु मंदिर तिराहे से उत्तरी बाईपास से होकर दक्षिणी बाईपास से होते हुए अंबेडकर तिराहे से एलाईसी आफिस तक भव्य शोभायात्रा व देवताओं की झांकी निकाली गई। और परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित कर विशाल भंडारा प्रसाद आदि का वितरण किया गया।पूरे फरेंदा कस्बे में जय परशुराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर पुलिस प्रशासन के लोग चप्पे चप्पे पर मौजूद रहे।सब मिलाकर आज का यह आयोजन बहुत ही ऐतिहासिक व सफल, सशक्त रहा।दूर दूर से ब्राह्मण समाज के लोगों के जमावड़े से व उनके द्वारा पौराणिक व धार्मिक व्याख्यानों को सुनकर सभी कस्बे वाले श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और इस आयोजन की काफी सराहना किये।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.