आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई को मिली हार,गुजरात टाइटंस पांच विकेट से जीता

Voice of news 24

31Mar2023 23:59PM

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार रात गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यहां सिक्का गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। 179 रनों का टारगेट गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया।टॉस हारकर बैटिंग करने उतरे चेन्नई के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। मोइन अली ने 23 रन बनाए। मध्य क्रम पर शिवम दुबे ने 19 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 14 रन बनाए। GT के लिए मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.