महराजगंज जिले की नगर पालिका परिषद के चेयर मैन का आरक्षण घोषित देखिये क्या हुई सीट ,सिसवा सीट पर नहीं होगा चुनाव

Voice of news 24

31Mar2023 00:49Pm

महराजगंज

महराजगंज जिले में एक नगर पंचायत को छोड़ सभी का आरक्षण बदल गया है। गुरुवार की शाम को नगर निकाय के चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई।इसके साथ ही घुघली नगर पंचायत महिला के लिए आरक्षित था। जो अब पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। सोनौली नगर पंचायत पूर्व की भांति अनारक्षित ही है। वहीं चौक नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। जो अब अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नगर पंचायत परतावल पहले पहले महिला के लिए अनारक्षित अब पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नवसृजित नगर पंचायत बृजमनगंज महिला के लिए आरक्षित था। अब अनारक्षित हो गया है। नगर पंचायत पनियारा पहले महिला के लिए आरक्षित था अब पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सिसवा नगरपालिका सीट पर हाईकोर्ट के फैसले से अध्यक्ष पद पर अभी चुनाव नहीं होगा। नगर पालिका सदर अब अनुसूचित जाति महिला सीट के लिए आरक्षित हो गया है। नगर पालिका नौतनवा इस बार अनारक्षित रहेगा। इसके अलावा नगर पंचायत आनंद नगर पहले अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। लेकिन अब महिला सीट के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं निचलौल नगर पंचायत महिला था। जो अब अनारक्षित हो गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.