एक व्यक्ति ने पुल से राप्ती नदी मे लगाई छलांग

Voice of news 24

28 Feb 2023 22:15PM

धानी

धानी बाजार के राप्ती नदी के पुल के पास आज उस समय अफरी तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी मे छ्लांग लगा दी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अचेतवस्था मे बाहर निकाला ।सूचना पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंच गई । व्यक्ति को अचेतावस्था मे धानी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार धर्मसिंघवा जिला संतकबीरनगर निवासी सिद्धनाथ चौधरी उम्र लगभग 50 वर्ष मंगलवार को बाइक से बिना बताये घर से निकला और दोपहर मे धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के पुल पर पहुँचा । पुल पर अपनी बाइक खड़ी करके नदी में छलांग लगा दिया । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बेहोशी हालत में नदी से निकाला सूचना पर पहुँची धानी पुलिस ने अधेड़ आदमी को सी. एच. सी. में भर्ती कराया | इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बृजमनगंज संजय मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है परिजनो को सूचना द दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.