मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 206 जोड़े विवाह के बंधन में बधे , कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रहे फरेंद विधायक विरेंद्र चौधरी

Voice of news 24

10Feb2023 17:08PM

धानी बाजार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन कार्यक्रम में कुल 206 जोड़े दाम्पतय सूत्र में बधे।ब्लाक मुख्यालय धानी के परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया तहसील क्षेत्र के धानी, बृजमनगंज और फरेंदा ब्लाक के कुल 206 जोड़े शामिल हुए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी जबकि विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धानी योगेंद्र नाथ त्रिपाठी रहे ।मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना गरीबों के लिए की एक अच्छी योजना है । विवाह एक पुण्य का कार्य है । उन्होंने ने वर बधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया । कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया ।इस दौरान कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी धानी अर्जुन प्रसाद चौधरी,बी डी ओ फरेन्दा सचिदानन्द शुक्ल , अयोध्या ,ए. डी. ओ. पंचायत नजीर अहमद, दिनेश पासवान राकेश त्रिपाठी, श्रीप्रकाश सिंह ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा  आदि लोग मौजूद रहे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.