Voice of news 24
10Feb2023 16:25PM
धानी
विकास खण्ड धानी के ग्राम सभा बैसार और कोइलाडाड़ मे ब्लाक के अधिकारियो ने ग्राम चौपाल लगाया । ग्राम पंचायत बैसार मे ग्राम सचिव दिनेश पासवान की अध्यक्षता मे चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्या का समाधान किया ग्राम विकास अधिकारी दिनेश पासवान ने बताया कि बैसार मे कुल 18मामले आये थे जिसमे 12 मामलो का निस्तारण कर दिया गया था।

वही कोइलाडाड़ मे एडीओ कृषि ने चौपाल की अध्यक्षता कि उन्होने बताया कि कोइलाडाड़ मे 12 समस्याओ मे से 08 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। ग्रामीणो की समस्या सबसे ज्यादा किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना ,और जन्म प्रमाण पत्र से सम्बधित आया था। इस दौरान सुखदेव यादव विरेन्द्र यादव,विन्ध्याचल,आदि लोग उपस्थित रहे।
























