मनरेगा पार्क का सीडीओ और विधायक ने किया लोकार्पण

Voice of news 24

10Feb2023 12:37PM

बृजमनगंज

बृजमनगंजक्षेत्र के कास्त खैरा में नवनिर्मित मनरेगा पार्क का क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी व सीडीओ गौरव सिंह सोंगरवाल ने लोकार्पण किया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक ने कहा कि पार्क में लगे विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे व योगपीठ गाँव के लोगो को स्वच्छ वातावरण के साथ साथ प्रकृति के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करता है।मुख्य विकाश अधिकारी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर लाने के लिए अथक प्रयास किया जा रहे है।

गांव में भी शहरों जैसे पार्क का निर्माण कर ग्रामीण परिवेश के लोगो को भी लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।पार्क में योग के लिए पीठ का निर्माण व चबूतरा के साथ साथ वातावरण को शुद्ध रखने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए गए है।इस अवसर पर बीडीओ कृष्ण कांत शुक्ला,एडीओ पंचायत गुलाब पाठ,प्रधान प्रतिनिधि तुफेल ,बबलू चौबे,प्रभाकर द्विवेदी,,इस्रायल खान,अजय सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.