Voice of news 24
05Feb2023 21:54PM
धानी
महाराजगंज जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का दावा फेल होता नजर आ रहा है । धानी क्षेत्र के बंगला चौराहे से भाटिया बाजार को जाने वाली लिंक मार्ग जो बृजमनगंज मेन रोड से कटकर जाती है सड़क की हालत इतनी खराब है जिससे राहगीरों को आने जाने में बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है |बंगला चौराहा भठिया बाजार मार्ग की स्थिति ऐसी है कि जो गड्ढों से भरी हुई है। सड़कों का बुरा हाल है सड़क कई जगह पर टूटी हुई है जिस कारण ग्रामीण एव राहगीरों को परेशानी हो रही है

जब वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 ने मौके पर पहुंचकर हाल देखा तो वहां की सड़कें बेहाल थी सड़कों की स्थिति बहुत ही बुरी थी, राहगीरों ने अपना दर्द सुनाया की बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसे समय पर सही ना किया गया तो लोगो को बडी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


















