Voice of news 24
02Feb2023 22:31PM
नेपाल से अयोध्या लाई गईं शालिग्राम की शिलाएं।
अयोध्या में शालिग्राम की शिलाओं का हुआ भव्य स्वागत।
शालिग्राम की शिलाओं की आज होगी विधिवत पूजा।
अयोध्या के रामसेवकपुरम् पहुंची हैं शालिग्राम शिलाएं।
नेपाल की शालिग्रामी (काली गंडकी) नदी से निकालकर लाई गई विशाल शालिग्राम शिलाएं बीती रात रामनगरी अयोध्या पहुंची. माता जानकी के मायके जनकपुरी से ये शिलाएं अयोध्या पहुंची हैं. इन शिलाओं से ही भगवान राम और सीता माता की मूर्ति बनाई जाएगी
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के निर्माणाधीन मंदिर में स्थापित होने वाली दो शालिग्राम शिलाएं अयोध्या आ गई है। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली इन शिलाओं का रामनगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। कहा जाता है कि ये शिलाएं करीब छह करोड़ साल पुरानी हैं। दोनों शिलाएं 40 टन की हैं। एक शिला का वजन 26 टन जबकि दूसरे का 14 टन है।













