प्रधानो द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध जताकर मोबाइल मानीटरिंग बंद समेत पांच सूत्रीय मांग पत्र विडिओ को सौंपा।

Voice of news 24

17Jan2023 22:52Pm

बृजमनगंज महराजगंज

बृजमनगंज ब्लाक परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बीडीओ के के शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बृजमनगंज के प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ बीडीओ बृजमनगंज के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एनएमएमस एप लागू करने के विरोध सहित 5 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा। जिसमें मनरेगा योजना में एनएमएमएस ऐप के माध्यम से दिन में दो बार उपस्थिति प्रमाणित करना अनिवार्य किया गया है जबकि अधिकांश ग्रामों में नेटवर्क की समस्या के कारण इस ऐप के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति अंकित नहीं हो पा रही है और मस्टरोल शून्य हो जा रहा है जिससे मनरेगा मजदूरों की मजदूरी शून्य हो जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप मनरेगा मजदूर ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों से आए दिन विवाद कर रहे हैं विभाग द्वारा जारी आदेश को वापस लिया जाए, इसके अलावा अन्य कुछ बिंदुओं पर अपनी मांगे रखी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.