सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Voice of news 24

17Jan2023 22:16PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के चंडीस्थान के पास बीते 13 जनवरी को सस्ते दाम पर सोना देकर ठगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी भी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नौतनवां क्षेत्र के बगहा गांव स्थित रेलवे अंडरपास के पुल के नीचे से घटना में शामिल तीन आरोपी बबलू वर्मा निवासी धोववल मुसहरी थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार, हाल पता थाना गीडा जनपद गोरखपुर, संजय कुमार चौरसिया निवासी बकइनिया हरैया थाना कोल्हुई और असरफ निवासी बैरवा बनकटवा थाना नौतनवां को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 43 हजार नकद सहित पुलिस का फर्जी परिचय पत्र बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।

एसपी ने बताया कि ठगी के शिकार सुनील पांडेय निवासी बांसपार थाना गीडा गोरखपुर और उनके साथी विकास सिंह निवासी मल्हीपुर थाना गीडा से आरोपी बबलू वर्मा ने पहले जान-पहचान बनाई। इसके बाद उसने अपने साथी संजय चौरसिया, अब्दुल रउफ व प्रमोद सिंह से मुलाकात कराई।एसपी ने बताया कि वहां बबलू, संजय चौरसिया, अब्दुल रउफ तथा प्रमोद सिंह आए। गिरोह में शामिल एक आरोपी ने पुलिस का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर ढाई लाख रुपये और दो मोबाइल फोन ठग लिए। पुलिस, पीड़ित की तहरीर पर गिरोह में शामिल सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर एसओजी टीम की मदद से तलाश में जुटी थी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.