दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

Voice of news 24

19 Dec 2022 16:44 PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से मीरपुर में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनका अंगूठा पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।

क्रिकबज ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि रोहित ढाका टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह उपकप्तान केएल राहुल ही टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे। राहुल की कप्तानी ने टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 188 रनों से जीता है। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है। उसकी ओर से शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप ने आठ विकेट लिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.