कार्तिक पूर्णिमा पर विराट दगंल का आयोजन सिद्धार्थनगर के कमलेश यादव ने जम्मू के पहलवान राकेश को पटखनी देकर जीता 11 हजार की इनामी राशि |

Voice of news 24

 

8Nov2022 18:49 PM

धानी 

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धानी स्थित राप्ती नदी के तट हर बर्षो की भाँति इस बर्ष भी विशाल मेला व विराट दगंल का आयोजन किया गया।जिसमे आस पास के जनपदों के अलावा जम्मू कश्मीर, बिहार व दिल्ली के पहलवानो ने प्रतिभाग किया। दंगल में सिद्धार्थनगर के पहलवान कमलेश यादरव ने जम्मू जिले के र्सकेश को पटकनी देकर रुपया 11000 रुपये का प्रथम पुरस्कार मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के द्वारा प्राप्त किया। जबकि दूसरे मुकाबले में संतकबीरनागर के शिवानंद पहलवान ने कानपुर के पहलवान जिम्मी को पराजित कर रुपया 5 100 का इनाम प्राप्त किया। इसी तरह पनीयरा के गुड्डू यादव पहलवान ने दिल्ली के हैपी पहलवान को हराकर रुपया 3100 का इनाम जीता कानापार के ग्राम प्रधान संजय सहानी से प्राप्त किया। । दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया। गोरखपु र से आई नंदनी पहलवान ने कुशी नगर के पुष्पा सिंह को पराजित किया | वही कानपुर की पुष्पांजलि ने बिहार के गया से आई संजू को पटखनी देकर जीत हासिल किया | इस दौरान ग्राम प्रधान कानापार संजय सहानी , परमात्मा अग्रहरि, अयोध्या सहानी , परमात्मा अग्रहरि चौकी प्रभारी धानी रमेश पुरी  सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.