गोरखपुर-सोनौली के मेन हाईवे पर कोल्हुई कस्बे में डिवाइडर पर लगा हरा पेड़,बढ़ गई कस्बे की रौनक

Voice of news 24

 

24Oct2022 22:12

कोल्हुई

महराजगंज:जनपद के विकास खण्ड बृजमनगंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा कोल्हुई में ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति के द्वारा एनएच 24 रोड के डिवाइडर पर पौधरोपण कार्य करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान ने क्रिस्तल पाम, फाईकस आदि के पेड़ को लगाकर किया। उसी दौरान डा0 निसार अहमद,श्री राम सिंह, जयप्रकाश सिंह, नदीम अहमदअब्बासी,दयाराममोदनवाल,श्रीराम जयसवाल,मधुर सिंह ने बताया की जीव-जंतु, पेड़-पौधे, प्राकृतिक वनस्पतियां आदि पूरी तरह निर्भर हैं। पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं, क्योंकि पर्यावरण ही पृथ्वी पर एक मात्र जीवन के आस्तित्व का आधार है। पर्यावरण, हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध, जल, शुद्ध वायु, शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाता है।इस नेक कार्य में गांव के तमाम लोगशामिल होकर पौधरोपण कार्य को संपन्न कराए।

इस दौरान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी सार्वजनिक जगहों से लेकर अपने घर तक अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कार्य करें क्योंकि पौधों के बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है, पौधे ही जीवन के अस्तित्व हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आप सभी लोग ” एक वृक्ष दस पुत्र समान” को ध्यान में रखते हुए अपने पुत्र कि भांति पेड़-पौधों की सेवा तथा निराई – गुड़ाई भी करें। पौधे लगाना बड़ी बात नहीं है बल्कि उनकी सेवा करके उन्हें बड़ा करना बड़ी बात है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रफीक अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य राममिलन जैसवाल, लालबहादुर यादव, व ग्राम पंचायत सदस्य संजय उपाध्याय,राधेश्याम, रियाजुद्वीन खा,विजय मिश्रा, राकेश कुमार,अबू हरेरा, जोखन प्रसाद सहित ग्राम के तमाम संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे l

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.