गोरखपुर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

14 Sep 2022 01:05 PM IST

गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री, हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। यहां 150 के करीब फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यात्री निवास में इंतजार कर रहे 700 के करीब फरियादियों के लिए कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उनकी समस्याएं सुनें। यहां सर्वाधिक शिकायतें पुलिस और राजस्व से जुड़ी हुई आईं।

जनता दरबार में सर्वाधिक मामले पुलिस और राजस्व से जुड़े आए। बता दें कि सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार दोहराया कि थाना और तहसील स्तर के मामलों का निस्तारण वहीं किया जाए।उन्होंने पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों से कहा कि छोटे- छोटे मामलों का निस्तारण यदि जिला, तहसील और थाना स्तर पर होता तो लोग इतनी दूर से यहां जनता दरबार में नहीं आते।