अगौता: सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर गूंजा शौर्य का इतिहास; भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायकों ने युवाओं से किया उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान

अगौता

बुलंदशहर जनपद के अगौता क्षेत्र के ग्राम पवसरा में रविवार को भारत के वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अगौता क्षेत्र के ग्राम पवसरा में रविवार को भारत के वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के बीच विभिन्न वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान को भारत के स्वाभिमान, अदम्य शौर्य, पराक्रम और सनातन धर्म का महान रक्षक बताया। इस दौरान वक्ताओं ने आज की युवा पीढ़ी से उनके जीवन, राष्ट्रभक्ति और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने की भावपूर्ण अपील की।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान का इतिहास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत विकास चौहान

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास, उनके अद्वितीय त्याग और राष्ट्र रक्षा के प्रति दिए गए अप्रतिम योगदान से रूबरू होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “सम्राट पृथ्वीराज चौहान सदैव से युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। देश के युवाओं को उनके आदर्शों और पदचिन्हों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और राष्ट्र की उन्नति व सुरक्षा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।”

महापुरुषों का इतिहास समाज को एकजुट करने का माध्यम: विधायकगण

जयंती समारोह को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, बुलंदशहर विधायक प्रदीप चौधरी और सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पृथ्वीराज चौहान केवल एक शासक या राजा नहीं थे, बल्कि वे भारत माता के स्वाभिमान के जीते-जागते प्रतीक थे। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज की युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास से परिचित होना चाहिए ताकि वे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें। इसके साथ ही उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए सभी वर्गों से राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।

समारोह में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक जयंती समारोह के सुअवसर पर ग्राम प्रधान ओलिना, कुलदीप सिंह, विपिन चौहान, सचिन चौहान, भवतोष गुर्जर, दीपक ऋषि, हरीश लोधी, ठाकुर डांबर सिंह, आदित्य चौहान समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक, युवा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.