सहारनपुर पुलिस का महा-एक्शन: मुठभेड़ में 25 हजारी इनामी सहित 2 गौकश घायल व गिरफ्तार, गागलहेड़ी में कार से 50 किलो अवशेष के साथ 4 दबोचे

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान के अंतर्गत सहारनपुर जनपदीय पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान के अंतर्गत सहारनपुर जनपदीय पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के दो अलग-अलग थानों बेहट और गागलहेड़ी की पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल छह शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जो 25 हजार रुपये का इनामी था।

पहला मामला: बेहट में पुलिस से मुठभेड़, 25 हजारी इनामी आसिफ गोली लगने से घायल, साथी आदिल भी दबोचा

थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी गौकश आसिफ पैर में गोली लगने के कारण घायल होकर जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, घेराबंदी कर उसके भाग रहे साथी आदिल को भी पुलिस टीम ने सफलता पूर्वक दबोच लिया।

बरामदगी व आपराधिक इतिहास

पुलिस ने मौके से अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल आसिफ एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ गौकशी, जानलेवा हमला, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी आदिल के खिलाफ भी 4 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

दूसरा मामला: गागलहेड़ी में क्रेटा कार से तस्करी कर रहे 4 शातिर गिरफ्तार, 50 किलो पशु अवशेष बरामद

गौकशी और पशु क्रूरता के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में गागलहेड़ी पुलिस टीम कस्बा क्षेत्र में सघन गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पशु पीठ मैदान के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार को रोका।

सघन तलाशी में हुआ बड़ा खुलासा

जब पुलिस टीम ने क्रेटा कार (पंजीकरण संख्या UP 11 BQ 8486) की तलाशी ली, तो उसमें से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित गौवंशीय पशु अवशेष बरामद हुए। पुलिस ने मौके से कार को सीज करते हुए उसमें सवार चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है

वसीम पुत्र शाहिद — निवासी: मौल्ला कुरेशियान, कस्बा व थाना गंगोह, सहारनपुर।

सावेज पुत्र हामिद — निवासी: मौल्ला कुरेशियान, कस्बा व थाना गंगोह, सहारनपुर।

फूल मियां पुत्र खुर्शीद — निवासी: मौल्ला बैरून कोटला, थाना देवबन्द, सहारनपुर।

अशालम पुत्र अल्ताफ — निवासी: मौल्ला भूरी बांस, कस्बा कैलाशपुर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।

गौवध अधिनियम के तहत केस दर्ज

इस बड़ी बरामदगी के आधार पर थाना गागलहेड़ी पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 151/2026, धारा 3/5क/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। इन दोनों बैक-टू-बैक कार्रवाइयों से जनपद के अवैध पशु तस्करों और गो-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.