महराजगंज: चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और बंटी बबली के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बागापार

महराजगंज जनपद में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए अवैध कच्ची और मिलावटी शराब के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस अभिरक्षा में लिए गए अभियुक्तों की पहचान रूप में हुई है।

सुग्रीव गुप्ता (उम्र करीब 45 वर्ष), पुत्र कुमार गुप्ता — निवासी: 24 नर्सरी, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

दिनेश यादव (उम्र करीब 22 वर्ष), पुत्र श्री यादव — निवासी: सिहुली परसा, थाना चौक, जनपद महराजगंज।

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

थाना चौक पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों की सघन तलाशी और निशानदेही पर भारी मात्रा में मिलावटी व अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

अभियुक्तों के कब्जे से 35 अदद बंटी बबली लाइम (देशी शराब के पैकेट, धारिता प्रति पैकेट 200 ML, कुल मिलाकर 7 लीटर) बरामद हुई।

इसके अतिरिक्त, पुलिस ने मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है, जिसे क्षेत्र में खपाने की योजना थी।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना चौक पर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम  के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

इस अवैध शराब रैकेट का भंडाफोड़ करने वाली चौक थाने की टीम में उपनिरीक्षक  अंकित राय, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल संतोष चौहान, कांस्टेबल विशाल गुप्ता, महिला आरक्षी  अनुराधा शर्मा तथा रिक्रूट महिला आरक्षी सुनैना मुख्य रूप से शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम की मुस्तैदी की सराहना करते हुए आगे भी इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.