जौनपुर

जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना का संकल्प दोहराया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि यह केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देने वाला ग्रंथ है, जिसने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समान अधिकार व अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा सामाजिक न्याय, भाईचारे और समानता के मूल्यों को सुदृढ़ करना संविधान निर्माताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, जिला सचिव गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, अरशद कुरैशी, हरिश्चंद प्रभाकर, धर्मेंद्र सोनकर, संदीप यदुवंशी, कमाल आज़मी, डॉ. शबनम नाज़, प्रदीप शर्मा, नज्में आलम, सौम्या यादव, इंजीनियर अनुज दुबे, पूनम यादव, शिवांगी यादव और अमजद अली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















