बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र अंतर्गत बनैल-खुर्जा-पहासू मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार विनेश की मौत हो गई, जबकि उनका साथी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र अंतर्गत बनैल-खुर्जा-पहासू मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार विनेश की मौत हो गई, जबकि उनका साथी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के समय दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, विनेश और उनका दोस्त जितेंद्र बाइक पर सवार होकर बनैल-खुर्जा-पहासू मार्ग से होते हुए घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल जितेंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















