बुलंदशहर

बुलंदशहर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने गुरुवार की रात कोतवाली सिकंदराबाद का वार्षिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने गुरुवार की रात कोतवाली सिकंदराबाद का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेखों, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मिली जानकारी के अनुसार, वार्षिक निरीक्षण के क्रम में कोतवाली पहुंचे एएसपी सिटी ने विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों के रखरखाव की जांच की। उन्होंने शस्त्रागार में असलहों की स्थिति और मालखाने में रखे सामानों के व्यवस्थित रखरखाव का अवलोकन किया। इसके साथ ही, उन्होंने हवालात की सुरक्षा व्यवस्था और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों से फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















