बुलंदशहर: भगवंतपुर में ग्रामीणों से रूबरू हुईं पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी, सड़कों की बदहाली व जलभराव का उठा मुद्दा; अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण की ली जिम्मेदारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने मंगलवार को स्याना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने मंगलवार को स्याना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क सहित कई संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ से स्थिति और भी विकट हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने सड़कों की मरम्मत और नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग रखी।

जनसंवाद के दौरान डॉ. अनीता लोधी ने गांव स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से बने इस पार्क को बेहतर स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिसके तहत साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पौधारोपण, प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) और बाउंड्री वॉल सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गांव में अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण और सड़कों की समस्या को पूर्व विधायक के समक्ष प्रमुखता से रखने में स्थानीय निवासी शिवम शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने ग्रामीणों की मांगों को निरंतर आगे बढ़ाया। डॉ. अनीता लोधी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस पहल पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी एवं शिवम शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप