जौनपुर

जौनपुर देव दीपावली महोत्सव-2026 के पावन अवसर पर ‘स्वच्छ गोमती अभियान’ के तत्वावधान में गोपी घाट पर भव्य गोमती महाआरती का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर देव दीपावली महोत्सव-2026 के पावन अवसर पर ‘स्वच्छ गोमती अभियान’ के तत्वावधान में गोपी घाट पर भव्य गोमती महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि गोमती स्वच्छता अभियान से जुड़े लोग अपने जीवन का सबसे उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है। इस दौरान उन्होंने अभियान से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई देते हुए समस्त जनपदवासियों को गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
मिली जानकारी के अनुसार, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ उपस्थित रहे। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सर्जन डॉ. निलेश श्रीवास्तव तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















