नई दिल्ली: विश्व हिंदू महासंघ का राष्ट्रीय सनातन शंखनाद सम्मेलन 28 नवंबर को, धर्म-संस्कृति व राष्ट्रवाद पर होगा मंथन

नई दिल्ली

नई दिल्ली विश्व हिंदू महासंघ की भारत इकाई द्वारा आगामी 28 नवंबर, शनिवार को दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सनातन शंखनाद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली विश्व हिंदू महासंघ की भारत इकाई द्वारा आगामी 28 नवंबर, शनिवार को दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सनातन शंखनाद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा, जिसका मूल उद्देश्य ‘हिंदू जन जागरण’ बताया गया है।

अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय सह प्रचार मंत्री डॉ. दीपक गौतम ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता व राष्ट्रवादी विचारक अश्विनी उपाध्याय तथा विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन के दौरान सनातन धर्म की मूल भावना, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, हिंदू समाज में जागरूकता, राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान सामाजिक व राष्ट्रीय परिस्थितियों में हिंदू समाज की भूमिका, दायित्व और भविष्य की दिशा पर भी मंथन होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, सम्मेलन की सफलता के लिए संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरित अग्रवाल व शुभेश शर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी जलेश्वरानंद गिरि, संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी, महामंत्री प्रभास चंद, कोषाध्यक्ष सचिन वशिष्ठ और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र त्यागी सहित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संतों के मार्गदर्शन में जुटे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार, इस सभा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सनातन मूल्यों के संरक्षण व सामाजिक एकजुटता के लिए सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.