महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा गांव में कब्रिस्तान के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से मंगलवार शाम ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के मिठौरा गांव में कब्रिस्तान के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से मंगलवार शाम ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दक्षिणी चौक रेंज की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
मिली जानकारी के अनुसार, वनकर्मियों की टीम ने कब्रिस्तान के आसपास स्थित खेतों, झाड़ियों और अन्य संभावित ठिकानों पर घंटों कांबिंग की। हालांकि, व्यापक खोजबीन के बावजूद तेंदुए की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं मिला और न ही कहीं उसके पगचिह्न दिखाई दिए। इस कांबिंग अभियान में वन दरोगा नित्यानंद मौर्य, राहुल कुमार, वन रक्षक प्रदीप यादव और वेदप्रकाश मिश्र सहित दर्जनों वनकर्मी शामिल रहे।
वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना प्राप्त होते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की गहन जांच कराई गई, लेकिन वन्यजीव की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए खेतों और झाड़ियों की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतने और अकेले बाहर न निकलने को कहा है। साथ ही, उन्होंने अपील की कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो उसके करीब जाने या घेरने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचित करें और अपुष्ट सूचनाओं व अफवाहों से बचें।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















