शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, ब्रेथ एनालाइजर से सघन जांच

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद में यातायात माह नवंबर-2026 के तहत विशेष चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद में यातायात माह नवंबर-2026 के तहत विशेष चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ के अंतर्गत महराजगंज नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहन चालकों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने आधुनिक ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध पुलिस ने नियमानुसार चालान काटने की कार्रवाई की तथा उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई गई। अचानक हुई इस सघन जांच से नशे में वाहन चलाने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

अभियान के समापन पर महराजगंज पुलिस ने आमजन से विशेष अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन कर कभी भी वाहन न चलाएं। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया, ताकि स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की अनमोल जिंदगी को भी सुरक्षित रखा जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.