महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा में ‘हमारी ताकत, हमारा समूह’ कार्यक्रम के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा में ‘हमारी ताकत, हमारा समूह’ कार्यक्रम के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
कोतवाली की महिला बीपीओ रेनू यादव ने कहा कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न पर चुप न रहें और तुरंत हेल्पलाइन नंबरों व पुलिस की मदद लें। उन्होंने अधिकारों के प्रति सजग रहने व अनजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी तथा सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में शशिबाला गौतम, सुमन, कुंती, दिनेश शर्मा, लल्लू समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां मौजूद रहीं।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















