बलिया

बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को वादी ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि संजय पासवान, दिलीप पासवान, अजय पासवान, जितेन्द्र पासवान और मिट्ठू पासवान ने गाड़ी साइड लगाने को लेकर वादी के भाई के साथ गाली-गलौज व लाठी-डंडे से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और स्कार्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
तहरीर के आधार पर बैरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 358/26 के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। इसी क्रम में शनिवार को उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोनबरसा अस्पताल रोड के पास से चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय पासवान, दिलीप पासवान, अजय पासवान और जितेन्द्र पासवान शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण बताते हुए दोपहर 3:30 बजे उन्हें हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















