जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर पंचायत कजगांव के नई बाजार वार्ड में चल रहे सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर पंचायत कजगांव के नई बाजार वार्ड में चल रहे सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए दोयम दर्जे की ईंटों और लाल-सफेद बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
लोगों का कहना है कि पहले आपत्ति जताने पर ठेकेदार ने ईंटें बदलने का भरोसा दिया था, लेकिन उन्हीं ईंटों का दोबारा साइड वॉल में उपयोग कर लिया गया। नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ व जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















