महराजगंज

महराजगंज के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्बा ठूठीबारी टोला (सड़कहवा ) में निर्माणाधीन सुभाष चंद्र बोस इंटरमीडिएट आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्बा ठूठीबारी टोला (सड़कहवा ) में निर्माणाधीन सुभाष चंद्र बोस इंटरमीडिएट आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 10 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है। वर्तमान में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और अगले शिक्षण सत्र से यहां पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
यह आवासीय विद्यालय खासतौर पर गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बनाया जा रहा है, जहां उन्हें निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवास की सुविधा भी मिलेगी। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि शेष बचे 10 प्रतिशत कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम शिवशरणप्पा ने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के आवासीय विद्यालयों से सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।
गौसदन मैरी का भी किया निरीक्षण
इसके बाद जिलाधिकारी ने गौसदन मैरी का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने गायों के चारे, पानी और ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ठंड का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में डीएम ने गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए अलाव, तिरपाल और पर्याप्त भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गौशाला में किसी भी गोवंश की लापरवाही के कारण मौत नहीं होनी चाहिए।
गोबर गैस प्लांट और खाद उत्पादन देखा
निरीक्षण के दौरान डीएम ने गौसदन में लगे गोबर गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लांट को पूरी क्षमता से चलाया जाए। इसके अलावा उन्होंने गोबर से बनने वाले जैविक खाद और केंचुआ खाद उत्पादन इकाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने खाद की गुणवत्ता और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि गोबर से बनने वाली खाद किसानों के लिए वरदान है और इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को केंचुआ उत्पादन बढ़ाने और किसानों को जैविक खाद के उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
इस औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल, बीडीओ सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















